बागापार (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और वांछितों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और वांछितों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने आज मंगलवार को कई गंभीर धाराओं में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
वर्ष 2009 के मुकदमे में चल रहा था फरार
थाना चौक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना चौक में वर्ष 2009 से मुकदमा नंबर 958/09 दर्ज था। इस मुकदमे में अभियुक्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला पंजीकृत था और वह काफी समय से कानून की नजरों से बचकर भागा-भागा फिर रहा था। न्यायालय द्वारा वारंट जारी होने के बाद पुलिस लगातार इसकी तलाश में जुटी हुई थी।
गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त का विवरण त्रियोगी पुत्र रामश्रृंगार ग्राम टीकर, थाना चौक, जनपद महराजगंज
अभियुक्त त्रियोगी के खिलाफ थाना चौक में मुकदमा नंबर 958/09 के तहत धारा 323 धारा 504, धारा 506 और धारा 336 के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्त त्रियोगी को पकड़ने के बाद आवश्यक विधिक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। पुलिस अभिरक्षा में लेकर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
प्रधान के प्रशासन बनने का आदेश जारी !! pic.twitter.com/PAyDatvl9l
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 25, 2026























