लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई गोरखपुर के लिए रवाना हुई प्राइवेट स्लीपर बस, किसी की चलती सड़क पर थम गई सांसें तो किसी को सपने जैसा लग रहा हकीकत!

गोरखपुर 
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक ऐसा सड़क हादसा,जो हुआ तो उन्नाव में है, लेकिन कलेजा फटा गोरखपुर के आस-पास के क्षेत्रवासियों का है। इस रिपोर्ट में जानिए कौन-कौन से लोगों की थमी सांसें और कौन-कौन से लोग लड़ रहे जिंदगी-मौत से लड़ रहे जंग? पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

दिल्ली से गोरखपुर जा रही प्राइवेट स्लीपर बस मंगलवार सुबह पांच बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दरोगा,  समेत सात यात्रियों की मौत हो गई। वहीं तीन पुलिसकर्मी समेत 24 यात्री घायल हुए हैं। हादसे के वक्त बस में 52 यात्री थे। बाद कि रफ्तार इतनी तेज थी पलटने के बाद करी 100 मीटर तक घिसती चली गई।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार, दिल्ली से गोरखपुर जा रही स्लीपर बस में कुल 52 यात्री सवार थे। तेज रफ्तार होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। करीब आधे घंटे बाद यूपीडा कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 24 घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि कुछ घायल यात्रियों की हालत गंभीर होने से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

हादसे में इन लोगों की थमी सांसें

शिवचरन राम, उप निरीक्षक, बिहार सीवान पुलिस
सुरेश कुमार जायसवाल पुत्र राम आधार जायसवाल, निवासी मुंडेरा बाजार चौरा चौरा, गोरखपुर
विदेशी गुप्ता पुत्र मिश्रीलाल गुप्ता, निवासी मधुपुर थाना पीपीगंज, गोरखपुर
विजय कुमार पुत्र रामजीत, निवासी गोविंदपुर थाना कप्तानगंज, बस्ती
एक अज्ञात बंदी
एक महिला व अन्य अज्ञात यात्री

ये रहे जिंदगी मौत से जूझ रहे लोगों की सूची

वसीम (33) पुत्र शमसुद्दीन, वजीरगंज, गया बिहार
गोलू (22) पुत्र धर्मेंद्र, देवरिया

रोहन (29) पुत्र सुरेन, जहानाबाद बिहार
विनय पुत्र मुनिरका, बिसरोली, गोरखपुर
धीरज (35), टिकरा सुहागकुली, महाराजगंज
अरुण कुमार (28), कुसुमल बनी, गोरखपुर

सुरेंद्र कुमार (33), खदानी, गोरखपुर
अमरदीप (30) पुत्र प्रयाग गुप्ता, गोरखपुर
फरमान अंसारी (30) पुत्र मिखिल अंसारी, शिकारपुर बिहार
शाहिद अख्तर पुत्र लाल मोहम्मद, पीपरपाड़ी

सोम अली (28) पुत्र इंसान अली, बस्ती
धनंजय (34) पुत्र बच्चन प्रसाद, श्याम बिहार दिल्ली
विष्णु (25) पुत्र गंगाराम, बस्ती
अरविंद (20) पुत्र शशिधर, गोरखपुर

राहुल (19) पुत्र त्रिलोकी, गोरखपुर
गणेश दीक्षित (19) पुत्र अशोक दीक्षित, कुशीनगर
आर्यन गुप्ता (12) पुत्र रामकुमार, कप्तानगंज बस्ती
लेरब आलम (30) पुत्र मंजूर आलम, गोरखपुर

परमजीत सिंह (28) पुत्र जितेंद्र यादव, गोरखपुर
श्वेता यादव (25) पत्नी परमजीत, गोरखपुर।

इस हादसे में न केवल कई परिवारों के सदस्यों की मौत हुई है, बल्कि कई असहाय परिवार वालों की उम्मीद टूटी होगी, तो किसी पत्नी का सुहाग उजड़ा होगा, तो किसी का बेटा इस काल की गाल में समा गया। इस हादसे ने सभी के दिलो को झकझोर कर रख दिया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.