बुलंदशहर : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले तीन घंटे में आंधी-तूफान सहित बारिश और बिजली कड़कने की संभावना

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे सतर्क रहने की अपील किया है। जिले में 70 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान, बिजली कड़कने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर मौसम विभाग ने जिला बुलंदशहर में अगले 3 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जबकि तेज झोंकों की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहें। आवश्यक सामान सुरक्षित स्थान पर रखें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.