महराजगंज: आगामी बकरीद को लेकर कलेक्ट्रेट में पीस कमेटी की बैठक, DM और SP ने की आपसी सौहार्द व शांति बनाए रखने की अपील

महराजगंज

महराजगंज में आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) के पावन पर्व को जनपद में पारंपरिक हर्षोल्लास, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने के लिए आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज में आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) के पावन पर्व को जनपद में पारंपरिक हर्षोल्लास, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने के लिए आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

गाइडलाइंस का पालन करने और अफवाहों से बचने की अपील

बैठक के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी नागरिकों से त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर सख्त नजर रखी जाएगी। साथ ही, सभी से सरकारी गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करने और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही।

मुस्लिम धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों ने दिया पूरा सहयोग का भरोसा

इस बैठक में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों से आए संभ्रांत नागरिक, प्रबुद्ध जन और मुस्लिम धर्मगुरु मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे हर वर्ष की भांति इस बार भी बकरीद को बेहद शांतिपूर्ण और मिलजुल कर मनाएंगे। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा की गई बिजली, पानी और साफ-सफाई की तैयारियों की सराहना की।

बैठक में यह प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

बैठक के अंत में जिला प्रशासन द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और आगामी त्योहार की अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान मुख्य रूप से अपर जिलाधिकारी (ADM),अपर पुलिस अधीक्षक (ASP),समस्त उपजिलाधिकारी (SDM),समस्त क्षेत्राधिकारी (CO) सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.