बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के खानपुर क्षेत्र में आम के बागों में तेजी से फैल रही एक अज्ञात बीमारी को गंभीरता से लेते हुए भारतीय किसान संघ ने बड़ा कदम उठाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खानपुर क्षेत्र में आम के बागों में तेजी से फैल रही एक अज्ञात बीमारी को गंभीरता से लेते हुए भारतीय किसान संघ ने बड़ा कदम उठाया है। संघ के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर शिव कुमार के विशेष प्रयासों के बाद कृषि एवं उद्यान विभाग की एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ टीम ने प्रभावित बागों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस 21 सदस्यीय संयुक्त टीम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी अर्चना वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार सहित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चन्द्र अवनीश कुमार और रामकुमार मुख्य रूप से शामिल रहे।
जड़ों की खुदाई कर वैज्ञानिकों ने की बीमारी की बारीक जांच
निरीक्षण के दौरान वैज्ञानिकों और कृषि अधिकारियों की टीम ने प्रभावित आम के पेड़ों की जड़ों की खुदाई कराई। जड़ों और मिट्टी का बारीकी से परीक्षण करने के बाद टीम ने बीमारी के फैलने के मुख्य कारणों को समझा। वैज्ञानिकों ने मौके पर ही मौजूद बाग मालिकों और क्षेत्र के किसानों को इकट्ठा कर इस बीमारी से निपटने के व्यावहारिक तरीके समझाए।
किसानों को मिले उपचार के उपाय और मुफ्त दवाओं का आश्वासन
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को पेड़ों को इस जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए वैज्ञानिक प्रबंधन, उचित कीटनाशकों व कवकनाशियों के सटीक प्रयोग की महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके साथ ही जिला कृषि रक्षा अधिकारी और उद्यान अधिकारी ने किसानों को ढाँढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों द्वारा प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द आवश्यक दवाइयां और तकनीकी सहायता सरकारी स्तर पर उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि बीमारी को आगे फैलने से तुरंत रोका जा सके।
किसानों की आजीविका बचाना हमारी प्राथमिकता: ठाकुर शिव कुमार
इस सराहनीय पहल पर बात करते हुए भारतीय किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर शिव कुमार ने कहा कि क्षेत्र के आम उत्पादक किसानों के लिए यह बीमारी एक बड़े आर्थिक संकट की तरह आई है। उन्होंने आगे कहा
किसान भाइयों की आजीविका सीधे तौर पर इन बागों से जुड़ी है। उनके हितों को सर्वोपरि रखते हुए ही शासन-प्रशासन और वैज्ञानिकों की टीम को सीधे खेतों में बुलाया गया है। हमारा लक्ष्य है कि समय रहते सही उपचार के जरिए बागों को उजड़ने से बचाया जा सके।”
समय पर हुए निरीक्षण से किसानों में जगी उम्मीद
इस मौके पर भारतीय किसान संघ के कई पदाधिकारी, स्थानीय बाग मालिक और भारी संख्या में ग्रामीण किसान उपस्थित रहे। उपस्थित किसानों ने वैज्ञानिकों से अपनी शंकाओं का समाधान कराया और बीमारी की रोकथाम के गुर सीखे। क्षेत्र के किसानों ने समय पर संकट को भांपने और जल्द कार्रवाई के लिए पत्रकार आशीष कुमार, किसान संघ और आई हुई विशेषज्ञ टीम का आभार व्यक्त किया।
देवरिया में भीषण सड़क हादसा, गौरी बाजार के खरोह चौराहे पर ट्रेलर और पिकअप में भीषण टक्कर,हादसे के बाद पलटा पिकअप वाहन,पिकअप पर लदा टमाटर भी बिखरा@DeoriaPolice pic.twitter.com/aoBEuEQb2S
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 25, 2026























