सिद्धार्थनगर: मिश्रौलिया के बेलवा में चाय-पकौड़े की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी।

मिश्रौलिया (सिद्धार्थनगर)

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलवा में सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मिठौवा-इटवा पीडब्ल्यूडी मार्ग पर स्थित बेलवा पेट्रोल पंप के सामने एक चाय-पकौड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलवा में सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मिठौवा-इटवा पीडब्ल्यूडी मार्ग पर स्थित बेलवा पेट्रोल पंप के सामने एक चाय-पकौड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। कोयला भट्ठी से निकली चिंगारी और देखते ही देखते उठी तेज लपटों के कारण छप्पर की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस अगलगी की घटना में दुकानदार को  भारी नुकसान होने का अनुमान है।

हवा देने के दौरान भड़की आग की लपटें

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलवा निवासी आकाश पुत्र भवन पिछले कई वर्षों से पेट्रोल पंप के सामने छप्पर डालकर चाय-पकौड़े की दुकान चला रहे थे, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण होता था। सोमवार सुबह करीब दस बजे आकाश का बेटा शिवकुमार दुकान पर था और वह कोयला भट्ठी में देसी पंखे से हवा दे रहा था। इसी दौरान भट्ठी से अचानक आग की तेज लपटें उठीं और उसने छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया।

पेट्रोल पंप के पास की घटना, राहगीरों के प्रयास के बाद भी नहीं बची दुकान

चूंकि घटना पेट्रोल पंप के बिल्कुल सामने हुई थी, इसलिए वहां मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन आग ने इतनी तेजी से विकराल रूप लिया कि जब तक काबू पाया जाता, तब तक सब कुछ जल चुका था।

आग की इस चपेट में आने से दुकान में रखा सारा कीमती सामान जैसे तेल, मसाला, आटा, मैदा, बेसन, दाल, आलू, प्याज, मिर्च, लहसुन आदि खाद्य सामग्री जल गई। इसके साथ ही दुकान में रखी फाइबर व लकड़ी की कुर्सियां-मेज, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और दुकान में रखे 12,000 रुपये नगद भी जलकर राख हो गए। कुल मिलाकर पीड़ित परिवार को लगभग 50 हजार रुपये की आर्थिक चोट लगी है।

प्रशासन का बयान

इस संबंध में जानकारी देते हुए इटवा तहसीलदार ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही हल्का लेखपाल को तुरंत मौके पर भेज दिया गया है। लेखपाल द्वारा आग लगने के कारणों की स्पष्ट जांच, पीड़ित व्यक्ति के कुल नुकसान और क्षतिग्रस्त सामान का आकलन किया जा रहा है, ताकि जल्द ही सहायता रिपोर्ट तैयार की जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.