धानी मंडल के कानापार शक्ति केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं का बैठक संपन्न, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह की अध्यक्षता में पार्टी को मजबूती देने के लिए बनी रणनीति

महराजगंज

जनपद महराजगंज के विधानसभा फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत धानी मंडल के कानापार शक्ति केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के विधानसभा फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत धानी मंडल के कानापार शक्ति केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक की गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं के इस अहम बैठक में फरेंदा विधानसभा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहें। ज़िनकी अध्यक्षता में पार्टी को मजबूती देने के लिए कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ सार्थक संवाद किया।इस दौरान पूर्व विधायक ने समर्पित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के उत्साह और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर ने कहा कि आप सभी साथियों का समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बजरंग बहादुर सिंह ने बूथ अध्यक्ष,बूथ प्रभारी,शक्तिकेंद्र संयोजक एवं शक्तिकेंद्र प्रभारी तथा अन्य कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

बैठक में नवनियुक्त बूथ अध्यक्ष व बूथ प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक तथा शक्ति केंद्र प्रभारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि को विश्वास दिलाया कि वे पार्टी के लिए सदा तत्पर रहेंगे।

इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व संगठन का हृदय से आभार,जिन्होंने मुझ जैसे कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर जिम्मेदारी सौंपी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास दिलाया कि वे संगठन की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और हर घर तक कमल खिलाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.