बलिया में शिक्षा क्रांति: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बैरिया में किया ₹1 करोड़ की लागत से बने पहले AC कंपोजिट विद्यालय का लोकार्पण

बैरिया

बलिया जिले के बैरिया में शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब परिवारों के बच्चों को भी बड़े और महंगे कॉन्वेंट स्कूलों जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं और बेहतर माहौल मिल सकेगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जिले के बैरिया में शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब परिवारों के बच्चों को भी बड़े और महंगे कॉन्वेंट स्कूलों जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं और बेहतर माहौल मिल सकेगा। इसी संकल्प को धरातल पर उतारते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बैरिया नगर पंचायत में लगभग एक करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से पुनर्जीवित अत्याधुनिक वातानुकूलित कंपोजिट विद्यालय का भव्य लोकार्पण किया।

लोकार्पण समारोह में उमड़ा जनसैलाब

इस भव्य लोकार्पण समारोह में क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जैसे ही मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विद्यालय के नए वातानुकूलित भवन का फीता काटा, पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए विद्यालय के शिक्षक, भारी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

गरीब बच्चों को मिलेगा कॉन्वेंट जैसा माहौल: मनटन वर्मा

समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि मनटन वर्मा ने शिक्षा के इस नए मॉडल पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा हमारा मुख्य संकल्प समाज के आखिरी पायदान पर खड़े गरीब परिवारों के बच्चों को स्मार्ट क्लास और एक उत्कृष्ट वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। बैरिया नगर पंचायत का यह विद्यालय अब डिजिटल और आधुनिक सुविधाओं से लैस है। विद्यालय का यह नया और भव्य स्वरूप पूरे जिले के लिए एक मिसाल बन गया है, जिसकी आज हर तरफ सराहना हो रही है।

डिजिटल और आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ स्कूल

करीब एक करोड़ रुपये की लागत से हुए इस कायाकल्प के तहत स्कूल की पूरी रूपरेखा बदल दी गई है। अब बच्चों के बैठने के लिए आधुनिक फर्नीचर, पढ़ाई के लिए स्मार्ट बोर्ड और भीषण गर्मी से राहत देने के लिए पूरे भवन को वातानुकूलित बनाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का हाईटेक सरकारी स्कूल बनना किसी सपने के सच होने जैसा है। परिवहन मंत्री के हाथों हुए इस लोकार्पण के बाद क्षेत्र के अभिभावकों में अपने बच्चों के भविष्य को लेकर एक नई उम्मीद जगी है।

Voice Of News 24