बड़ौत
बागपत जनपद में जेठ मास के पावन पर्व गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर आज सोमवार को बड़ौत तहसील क्षेत्र के कोताना रोड स्थित जोनमाना गांव में समाजसेवा की एक बेहद सुंदर तस्वीर देखने को मिली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद में जेठ मास के पावन पर्व गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर आज सोमवार को बड़ौत तहसील क्षेत्र के कोताना रोड स्थित जोनमाना गांव में समाजसेवा की एक बेहद सुंदर तस्वीर देखने को मिली। गांव के वरिष्ठ समाजसेवी और भावी प्रधान पद के प्रत्याशी अरुण कुमार तोमर (नीटू) के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर राहगीरों के लिए ठंडे व मीठे शरबत की एक विशाल प्याऊ लगाई। इस दौरान चिलचिलाती धूप और गर्मी में वहां से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को रोक-रोककर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शीतल शरबत पिलाया गया।
गंगा केवल नदी नहीं, हमारी आस्था और संस्कृति की धारा: अरुण तोमर
इस पुनीत कार्य का शुभारंभ करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी अरुण कुमार तोमर ‘नीटू’ ने उपस्थित लोगों को गंगा दशहरा की शुभकामनाएं दीं और इस पर्व के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, गंगा दशहरा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को ही मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। भारत में गंगा केवल एक नदी मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारी जीवनदायिनी, आस्था, मोक्ष और सनातन संस्कृति की पवित्र धारा है। यही कारण है कि देश के करोड़ों लोगों की अटूट श्रद्धा मां गंगा से जुड़ी हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि जेठ मास की इस तपती गर्मी में प्यासे को पानी या शीतल पेय पिलाना सबसे बड़ा और सर्वोत्तम पुण्य का कार्य माना गया है। इसी सेवा भाव से प्रेरित होकर आज इस प्याऊ का आयोजन किया गया है।
इन लोगों का रहा सराहनीय सहयोग
सेवा और पुण्य के इस सामूहिक कार्य को सफल बनाने में गांव के संभ्रांत नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से,वीरपाल सिंह (वरिष्ठ समाजसेवी),विजेंद्र सिंह (समाजसेवी),जयकुमार तोमर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि,अनमोल तोमर, अश्वनी तोमर, सचिन कुमार,तेजेंद्र सिंह तोमर, ओंकार तोमर
सहित भारी संख्या में जोनमाना गांव के गणमान्य लोग और उत्साही युवा मौजूद रहे। प्याऊ से गुजरने वाले राहगीरों ने इस भीषण गर्मी में इस सेवा कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
देवरिया में भीषण सड़क हादसा, गौरी बाजार के खरोह चौराहे पर ट्रेलर और पिकअप में भीषण टक्कर,हादसे के बाद पलटा पिकअप वाहन,पिकअप पर लदा टमाटर भी बिखरा@DeoriaPolice pic.twitter.com/aoBEuEQb2S
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 25, 2026























