रामघाट/डिबाई
बुलंदशहर जनपद में आगामी त्योहारों और गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर डिबाई तहसील प्रशासन ने एक बेहद सराहनीय कदम उठाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में आगामी त्योहारों और गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर डिबाई तहसील प्रशासन ने एक बेहद सराहनीय कदम उठाया है। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध रामघाट गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए गोताखोरों और नाव चालकों को मुफ्त लाइफ जैकेट का वितरण किया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में डूबने की घटनाओं को रोकना और राहत-बचाव कार्य को अधिक प्रभावी बनाना है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित क्षेत्रीय लेखपाल इंद्रपाल सिंह और ग्राम प्रधान पति लक्ष्मण शर्मा ने संयुक्त रूप से नाव चालकों को सुरक्षा किट सौंपी।
इस मौके पर बोलते हुए लेखपाल इंद्रपाल सिंह ने कहा कि गंगा घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की जान-माल की रक्षा करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अप्रिय घटना या आपात स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय गोताखोरों और नाविकों के पास आधुनिक सुरक्षा उपकरण होना बेहद जरूरी है। वहीं प्रधान पति लक्ष्मण शर्मा ने उपस्थित गोताखोरों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी निस्वार्थ सेवा को जनहित में अत्यंत अनुकरणीय बताया।
40 से अधिक नाविकों और गोताखोरों को मिली सुरक्षा कवच
इस विशेष अभियान के तहत रामघाट के लगभग 40 नाविकों और स्थानीय गोताखोरों को लाइफ जैकेट प्रदान की गईं। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी नाविकों से अपील की कि वे नौका संचालन के दौरान स्वयं भी लाइफ जैकेट पहनें और नाव पर बैठने वाली सवारियों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें।
इस सुरक्षा सामग्री वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय लेखपाल इंद्रपाल सिंह, रामघाट प्रधान पति लक्ष्मण शर्मा, हिमांशु शर्मा, शिवम शर्मा के साथ-साथ नाविक बिरादरी से सोमवीर केवट, टिंकू केवट, सतीश केवट, नन्नू केवट और नितिन केवट सहित भारी संख्या में स्थानीय नाविक एवं गोताखोर मौजूद रहे।
नाविकों ने जताया आभार
तहसील प्रशासन की इस त्वरित और दूरदर्शी पहल की स्थानीय जनता और नाविकों ने मुक्तकंठ से सराहना की है। नाविकों का कहना है कि लाइफ जैकेट मिलने से अब वे खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जिससे गहरे पानी में भी आपदा के समय वे और अधिक मुस्तैदी तथा निडरता के साथ लोगों की जान बचा सकेंगे।
देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की। pic.twitter.com/v5MbHlUV9W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 25, 2026























