सिद्धार्थनगर:जल संरक्षण एवं हर घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: सांसद जगदम्बिका पाल

सिद्धार्थनगर

जल-अर्पण 2026′ कार्यक्रम में शामिल हुए डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ग्रामीणों को जल संरक्षण को ‘जन आंदोलन’ बनाने का दिलाया संकल्प।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में शुद्ध पानी पहुंचाने की मुहिम तेज हो गई है। इसी क्रम में रविवार को विकास खंड उसका बाजार की ग्राम पंचायत विनैका में “जल अर्पण दिवस” समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरियागंज के लोकप्रिय सांसद जगदम्बिका पाल सम्मिलित हुए।

हर घर जल योजना ग्रामीण भारत के लिए ऐतिहासिक पहल
कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं जल संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा केन्द्र सरकार द्वारा संचालित ‘हर घर जल’ योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है। जल ही जीवन का मुख्य आधार है और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आज जल संरक्षण करना अत्यन्त आवश्यक हो गया है।

सांसद पाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के गांवों तक पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण जनता और विशेषकर महिलाओं को बहुत बड़ी राहत मिली है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि पानी की एक-एक बूंद का सदुपयोग करें और जल संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर एक जन आंदोलन का रूप दें।

विकास कार्यों पर हुई चर्चा, अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी

समारोह के दौरान जल जीवन मिशन से जुड़े तकनीकी और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को योजना के रख-रखाव और शुद्ध पेयजल के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ग्राम पंचायत विनैका में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पानी बचाने और स्वच्छ पेयजल के महत्व को समझते हुए इसे धरातल पर उतारने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अमले सहित कई दिग्गज रहे मौजूद

इस भव्य समारोह में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य रूप से फतेह बहादुर सिंह, लालजी त्रिपाठी “लाल बाबा”, मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह, अधिशासी अभियन्ता संजय जायसवाल, अवधेश कुमार, उमेश चौधरी, विपिन सिंह, समर बहादुर, राजेश मिश्रा, पंकज कुमार कनौजिया, अभय प्रताप सिंह, श्रेयांश सिंह, संदीप वर्मा, शिवम पाण्डेय, अनुराग वर्मा, सर्वेश दुबे, जसवन्त कुमार, राजकुमार, पंकज जायसवाल, आशुतोष सिंह एवं प्रदीप चौरसिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में संभ्रांत ग्रामवासी उपस्थित रहे।