बुलंदशहर में मर्डर मिस्ट्री का चंद घंटों में खुलासा, शराब के नशे में दोस्त ने ही पत्थर से कुचलकर की थी अरविंद की हत्या

अहमदगढ़

बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ दोस्ती के पवित्र रिश्ते का कत्ल कर दिया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ दोस्ती के पवित्र रिश्ते का कत्ल कर दिया गया। लापता युवक का शव रजवाहे से बरामद होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज़ कुछ ही घंटों में हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। अरविंद की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके ही जिगरी दोस्त कपिल को गिरफ्तार किया है, जिसने शराब के नशे में हुई कहासुनी के बाद इस खूनी वारदात को अंजाम दिया।

गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद एक्शन में आई पुलिस, रजवाहे में मिला शव

घटनाक्रम के मुताबिक बताते चले की थाना अहमदगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम खुशरूपुर निवासी अरविंद नामक युवक अचानक लापता हो गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज की और युवक की खोजबीन के लिए कई टीमें गठित कीं। जब पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और अंतिम लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की, तो खुशरूपुर के पास रजवाहे के नीचे से अरविंद का लहूलुहान शव मृत अवस्था में बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

अहमदगढ़ पुलिस ने जब मामले की गहन तफ्तीश शुरू की, तो सामने आया कि मृतक अरविंद आखिरी बार अपने दोस्त कपिल के साथ शाम को घर से निकला था। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और अक्सर साथ में उठना-बैठना और खाना-पीना होता था। शक के आधार पर पुलिस ने जब कपिल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी खूनी दास्तान उगल दी।

आरोपी का कुबूलनामा: आरोपी कपिल ने पुलिस को बताया कि वह और अरविंद रजवाहे के पास बैठकर एक साथ शराब पी रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से और नशे के पागलपन में आकर कपिल ने पास में पड़ा एक भारी पत्थर उठाया और अरविंद के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के कारण अरविंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

आरोपी गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस ने मुख्य आरोपी कपिल को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है और उसके पास से घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने पंचनामा भरकर अरविंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, मामले में सख्त धाराओं के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.