पनियरा: बभनौली पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए हाहाकार, 24 घंटे से कतार में लगे किसानों का हंगामा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के क्षेत्र के बभनौली स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर डीजल संकट को लेकर किसानों का धैर्य जवाब दे गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के क्षेत्र के बभनौली स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर डीजल संकट को लेकर किसानों का धैर्य जवाब दे गया। पिछले कई दिनों से डीजल के लिए भटक रहे किसानों की भारी भीड़ जमा होने से पेट्रोल पंप पर जबरदस्त किल्लत और अव्यवस्था का माहौल बन गया है। हालात इस कदर बिगड़ गए कि मौके पर तैनात पुलिस बल भी भीड़ को नियंत्रित करने में बेबस नजर आया। धक्का-मुक्की और बढ़ते विवाद को देखते हुए पंप प्रशासन को डीजल का वितरण तक रोकना पड़ा।

पंप पर लाइन में लगे स्थानीय निवासी नईम अहमद और अंगद कुमार ने बताया कि वे पिछले 24 से 48 घंटों से कतार में खड़े हैं, लेकिन उन्हें अब तक डीजल नसीब नहीं हुआ है। किसानों का आरोप है कि कुछ लोग नियमों को ताक पर रखकर जबरन अपने डिब्बे आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे आए दिन विवाद हो रहा है। वहीं, कमासिन खुर्द के मोहम्मद अंसारी और रामनगर के 70 वर्षीय बुजुर्ग मोतीलाल ने बताया कि कई दिनों से भटकने और सुबह पर्ची कटने के बावजूद हंगामा बढ़ने के कारण वितरण बंद कर दिया गया। लोनिया टोला की शारदा देवी ने दर्द बयां करते हुए कहा कि डीजल न मिलने से खेतों में धान का रोपा सूखने की कगार पर पहुंच गया है।

दूसरी ओर, पेट्रोल पंप कर्मी जितेंद्र का कहना है कि पंप पर डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है, स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। हालांकि, कुछ असमाजिक तत्वों और उमड़ी भीड़ द्वारा जबरन नोजल छीनने के प्रयास और धक्का-मुक्की के कारण सुरक्षा कारणों से वितरण कार्य बाधित हो रहा है। किसानों ने प्रशासन से व्यवस्था दुरुस्त कराकर जल्द से जल्द सुचारू रूप से डीजल दिलाने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.