बिजनौर: 41.2 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी और बिजली कटौती से लोग बेहाल

बिजनौर

बिजनौर जनपद के इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना के अनुसार, बिजनौर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तपते सूरज, उमस और गर्म हवाओं (लू) के कारण दोपहर के समय शहर की सड़कें पूरी तरह सूनी नजर आ रही हैं और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। रही-सही कसर अघोषित बिजली कटौती ने पूरी कर दी है, जिससे आम जनमानस की परेशानी दोगुनी हो गई है।

मई के उत्तरार्ध में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक, 19 मई को जो तापमान 39.8 डिग्री था, वह 21 मई को बढ़कर 41.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस चिलचिलाती धूप का सबसे बुरा असर दैनिक मजदूरों और रेहड़ी-पटरी दुकानदारों पर पड़ रहा है, जो इस मौसम में भी काम करने को मजबूर हैं। वहीं, ग्राहकों के न निकलने से बाजार का कारोबार भी ठप पड़ा है।

गर्मी से बचने के लिए लोग नींबू पानी, जूस और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। बहुत जरूरी होने पर ही लोग सिर पर कपड़ा या टोपी लगाकर बाहर निकल रहे हैं। मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के मुताबिक, फिलहाल लू और इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। जून के महीने में मानसून के आगमन के बाद ही लोगों को इस तपिश से निजात मिल सकेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.