बुलंदशहर
बुलंदशहर भारत स्काउट और गाइड जनपद बुलंदशहर के तत्वावधान में दम रोड स्थित ललिता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में त्रिदिवसीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान गाइड शिविर का सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर भारत स्काउट और गाइड जनपद बुलंदशहर के तत्वावधान में दम रोड स्थित ललिता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में त्रिदिवसीय प्रथम एवं द्वितीय सोपान गाइड शिविर का सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। जिला संस्था के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में छात्राओं को स्काउटिंग-गाइडिंग के विविध आयामों से परिचित कराया गया।
शिविर में प्रशिक्षण दल के सहायक लीडर ट्रेनर ओपियंस एवं ट्रेनिंग काउंसलर अमित कुमार द्वारा गाइड्स को स्काउटिंग का इतिहास, पेट्रोल सिस्टम, अनुशासन, यूनिफॉर्म की महत्ता और ‘लर्निंग बाई डूइंग’ की अवधारणा पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं को विभिन्न टोलियों में विभाजित कर उन्हें तालियां (गांठें) लगाना, ध्वज फहराना, मीनार निर्माण और संचार कौशल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बालिकाओं को प्रगतिशील प्रशिक्षण के माध्यम से प्रवेश से लेकर सर्वोच्च ‘राष्ट्रपति पुरस्कार’ तक की यात्रा तय करने के लिए प्रेरित किया।
शिविर के दूसरे दिन जिला संगठन आयुक्त पवन कुमार राठी ने औचक निरीक्षण कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्या कविता रस्तोगी एवं संस्थापक सदस्य संतोष कंसल ने अतिथियों को स्कार्फ व बैज भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रधानाचार्या ने इसे छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
समापन दिवस पर छात्राओं ने कैंपिंग, टेंट पिचिंग और बिना बर्तनों के भोजन निर्माण (फूड प्लाजा) जैसी गतिविधियों के जरिए सीमित संसाधनों में आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिविर को सफल बनाने में गाइड कैप्टन श्रीमती सुनीता सोलंकी और श्रीमती पूनम भटनागर का विशेष सहयोग रहा। अंत में राष्ट्रगान और ध्वज अवतरण के साथ इस प्रेरणादायक शिविर का विधिवत समापन हुआ।
बागपत: किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी का जोरदार स्वागत; दर्जनों युवाओं व किसानों ने ग्रहण की सदस्यताhttps://t.co/qqoEFgOWIP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 22, 2026























