संभल: हाईवे पार कर रही वृद्ध महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत; दो युवक गंभीर घायल

संभल

जनपद संभल के थाना जुनावई क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-बदायूं हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ धनीपुर गांव के पास हाईवे पार कर रही एक वृद्ध महिला को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद संभल के थाना जुनावई क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-बदायूं हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ धनीपुर गांव के पास हाईवे पार कर रही एक वृद्ध महिला को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद से गांव धनीपुर में मातम छाया हुआ है।

जानकारी के अनुसार, धनीपुर निवासी सरीपन 70 वर्ष शुक्रवार को दिल्ली-बदायूं हाईवे पार कर रही थीं। इसी दौरान एक तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बाइक पर सत्यवीर 17 वर्ष पुत्र रामवीर और कुमारपाल 25 वर्ष पुत्र हपोकी सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला दूर जा गिरी और बाइक सवार दोनों युवक भी सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने आनन-फानन में तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई में भर्ती कराया। यहाँ डॉक्टरों ने वृद्ध महिला की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं दोनों घायल युवकों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति से समझौता हो गया, जिसके चलते परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.