महराजगंज : निचलौल में बड़ा हादसा; आम तोड़ते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया 15 वर्षीय किशोर, दर्दनाक मौत

निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में शुक्रवार की दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ आम के पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ रहा एक किशोर पेड़ के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विशनपुरा गांव में शुक्रवार की दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ आम के पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ रहा एक किशोर पेड़ के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से किशोर बुरी तरह झुलस गया, जिसे आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

दोपहर 1 बजे हुआ हादसा, पेड़ के ऊपर से गुजर रहा था मौत का तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा आज दिन शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे का है। निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा विशनपुरा निवासी रघुवीर चौहान 15 वर्ष पुत्र रामकरण चौहान दोपहर के समय गांव में ही स्थित एक आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था।

इसी दौरान पेड़ के पत्तों और डालियों के बीच से होकर गुजर रहे हाईटेंशन तार से किशोर का शरीर अनजाने में स्पर्श हो गया। तार में प्रवाहित हो रहे तेज करंट ने किशोर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह पेड़ पर ही बुरी तरह झुलस गया और नीचे गिर पड़ा।

सीएचसी निचलौल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रो-रोकर बुरा हुआ परिजनों का हाल

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामवासी और परिजन इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत घायल किशोर को संभाला और इलाज के लिए तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंचे। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। सीएचसी के डॉक्टरों ने गहनता से परीक्षण करने के बाद किशोर रघुवीर को मृत घोषित कर दिया। 15 वर्षीय मासूम की मौत की खबर सुनते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर स्थानीय निचलौल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.