भारत-नेपाल सीमा पर लकड़ी तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: तीन बैलगाड़ियों के साथ एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी

लखीमपुर-खीरी भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए साल की बेशकीमती लकड़ी की तस्करी का पर्दाफाश किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर-खीरी भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए साल की बेशकीमती लकड़ी की तस्करी का पर्दाफाश किया है। टीम ने कीरतपुर जंगल क्षेत्र में नाकेबंदी कर नेपाल ले जाई जा रही तीन बैलगाड़ियों सहित भारी मात्रा में साल के बोटे बरामद किए हैं। इस दौरान मौके से एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

एसएसबी की डी-समवाय कीरतपुर और वन विभाग को मुखबिर से तस्करी की सटीक सूचना मिली थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने सुबह करीब 3:30 बजे सीमा स्तंभ संख्या 757 के पास घेराबंदी की। तभी जंगल के रास्ते तीन बैलगाड़ियां नेपाल की तरफ बढ़ती दिखीं। सुरक्षाबलों को देखकर तस्कर भागने लगे, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर वृद्धा पुत्र भज्ज्वा (निवासी कीरतपुर, नेपाल) को दबोच लिया।

बरामद बैलगाड़ियों से 8 से 14 फीट लंबे साल की लकड़ी के बोटे, एक जोड़ी भैंसा और एक जोड़ी बैल बरामद हुए हैं। एसएसबी ने पकड़े गए तस्कर और बरामद कीमती लकड़ी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया है। इस सफल ऑपरेशन में एसएसबी के उपनिरीक्षक अनिल और वन दरोगा हरीश लाल सहित दोनों विभागों की संयुक्त टीम शामिल रही।

 

Voice Of News 24