नौगढ़
सिद्धार्थनगर जनपद के नौगढ़-बासी मार्ग पर शुक्रवार को उस समय एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब यात्रियों से भरी एक सरकारी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में नीचे उतर गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के नौगढ़-बासी मार्ग पर शुक्रवार को उस समय एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार सरकारी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में नीचे उतर गई। यह हादसा नौगढ़-बासी मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत करौंदा मसीना के पास स्थापित सशस्त्र सीमा बल कैंप के ठीक सामने हुआ। राहत की बात यह रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद बस पलटने से बच गई, जिसके कारण वाहन में सवार किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस यात्रियों को लेकर बांसी की तरफ आ रही थी जैसे ही बस करौंदा मसीना ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले एसएसबी कैंप के समीप पहुंची, तभी अचानक सामने से आए किसी वाहन को बचाने या तकनीकी खराबी के कारण चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा।
अनियंत्रित होकर बस लहराते हुए सड़क की पटरी को छोड़कर लगभग 10 फीट नीचे ढलान पर उतर गई। बस के अचानक सड़क से नीचे उतरते ही भीतर बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार शुरू हो गई। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को पलटने नहीं दिया और ढलान पर ही ब्रेक लगाकर रोक लिया।
हादसा एसएसबी कैंप के बिल्कुल नजदीक हुआ था, इसलिए तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर कैंप में तैनात एसएसबी के जवान और स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। जवानों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस के आपातकालीन द्वार और खिड़कियों की मदद से भीतर फंसे सहमे हुए यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे, जो इस हादसे के बाद बुरी तरह सहम गए थे। स्थानीय प्रशासन और पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है। प्राथमिक जांच के बाद सभी यात्रियों को अन्य वाहनों की मदद से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। परिवहन विभाग की टीम क्रेन की मदद से बस को गड्ढे से बाहर निकालने के प्रयास में जुटी है।
सिद्धार्थनगर जनपद के नौगढ़-बासी मार्ग पर शुक्रवार को उस समय एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार सरकारी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में नीचे उतर गई।@Uppolice pic.twitter.com/11osiLMiLf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 22, 2026






















