औरैया में ‘मिशन समाधान’ का बड़ा ऐक्शन: सरकारी जमीनों से हटे अवैध कब्जे, दशकों पुराने विवाद निपटे

औरैया

औरैया जनपद के ‘मिशन समाधान’ अभियान के तहत राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने अवैध भूमि अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद के ‘मिशन समाधान’ अभियान के तहत राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने अवैध भूमि अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने विभिन्न तहसीलों में पारदर्शिता के साथ चकमार्ग, तालाब, खेल के मैदान, नाली और बंजर भूमि जैसी सरकारी जमीनों की पैमाइश कर उन्हें अवैध कब्जों से मुक्त कराया। इसके साथ ही ग्रामीणों के आपसी भूमि विवादों का भी मौके पर निस्तारण किया गया।

इस महाअभियान के तहत तहसील अजीतमल के अमावता, शेखूपुर, बाबरपुर और अटसू सहित दर्जनों गांवों में कुल 29 वर्षों पुराने मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। वहीं, बिधूना तहसील के खनिजहापुर चिरकुआ, बिधूना देहात, कुदरकोट और दशहरा समेत कई इलाकों में रिकॉर्ड 60 वर्षों से लंबित पड़े मामलों को निपटाकर सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया गया।

तहसील औरैया के भी विभिन्न गांवों में अधिकारियों ने खुद मौके पर पहुंचकर भूमि की निशानदेही कराई और अतिक्रमण हटवाया। प्रशासन की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है, जबकि सालों से परेशान ग्रामीण जनता ने राहत की सांस ली है। अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.