महराजगंज में हाई-वोल्टेज ड्रामा: बच्चे के साथ मोबाइल टावर पर चढ़ीं दो युवतियां, इलाके में हड़कंप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद के सरोजनी नगर वार्ड स्थित सूचना कार्यालय के पास उस समय भारी हड़कंप मच गया, जब दो युवतियां एक मासूम बच्चे को साथ लेकर अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गईं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज जनपद के नगर पालिका परिषद के सरोजनी नगर वार्ड स्थित सूचना कार्यालय के पास उस समय भारी हड़कंप मच गया, जब दो युवतियां एक मासूम बच्चे को साथ लेकर अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गईं। टावर पर युवतियों को देख मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, टावर पर चढ़ी युवतियों में से एक पंजाब की रहने वाली है और स्थानीय आर्केस्ट्रा में बतौर डांसर काम करती है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले इसी डांसर ने आर्केस्ट्रा संचालक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। आशंका है कि आर्केस्ट्रा संचालक से चल रहे इसी विवाद या किसी अन्य मांग को लेकर दोनों युवतियां टावर पर चढ़ी हैं।

सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस को इस घटना की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। प्रशासनिक अधिकारी लगातार युवतियों को समझाने-बुझाने और सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे हैं। क्षेत्र में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.