पैर फिसलने से गंडक नहर में गिरी 15 वर्षीय बालिका, डूबने से हुई मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा डोमा खास में सोमवार शाम को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां गंडक नहर की पटरी पर पैर फिसलने से एक 15 वर्षीय बालिका गहरे पानी में समा गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा डोमा खास में सोमवार शाम को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां गंडक नहर की पटरी पर पैर फिसलने से एक 15 वर्षीय बालिका गहरे पानी में समा गई। आनन-फानन में उसे नहर से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, डोमा खास निवासी मोहम्मद आरिफ की 15 वर्षीय पुत्री तमन्ना सोमवार शाम करीब 6:00 बजे गंडक नहर की पटरी के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह असंतुलित होकर नहर के गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बालिका को डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय साहसी युवकों ने बिना वक्त गंवाए नहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद युवकों ने बालिका को पानी से बाहर निकाला। परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत नजदीकी सीएचसी निचलौल लेकर भागे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया।

इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर और अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.