बुलंदशहर: सुनपेड़ा में बैठकबाजी के दौरान विवाद, युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल,2 आरोपी गिरफ्तार

ककोड़

बुलंदशहर जनपद के थाना ककोड़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुनपेड़ा में सोशल मीडिया पर मारपीट का एक सनसनीखेज वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना ककोड़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुनपेड़ा में सोशल मीडिया पर मारपीट का एक सनसनीखेज वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ दबंग युवक एक कमरे के अंदर बंद कर एक व्यक्ति की बेरहमी से लात-घूंसों से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने और मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद ककोड़ पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

अक्टूबर 2025 की है घटना, बैठकबाजी में हुआ था विवाद

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि वायरल हो रहा यह वीडियो थाना ककोड़ क्षेत्र के ग्राम सुनपेड़ा का है और यह घटना बीते अक्टूबर 2025 की है। मारपीट के शिकार पीड़ित युवक की पहचान गांव के ही निवासी आसू के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, अक्टूबर माह में पीड़ित आसू का गांव के ही कुछ परिचित युवकों के साथ बैठकबाजी के दौरान किसी बात को लेकर तीखा विवाद हो गया था। विवाद इस कदर बढ़ा कि कमरे में मौजूद लड़कों ने आव देखा न ताव और आसू को कमरे में बंद कर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई ककोड़ पुलिस ने पीड़ित पक्ष से संपर्क साधा। पुलिस को पीड़ित की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त हो गई है, जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं में गंभीर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

कानून व्यवस्था और पुलिसिया इकबाल को मजबूत रखते हुए थाना पुलिस ने दबिश देकर घटना में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में दिख रहे अन्य शेष अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई

क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक व कानूनी कार्रवाई तेजी से प्रचलित है। सोशल मीडिया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने तथा कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.