किसानों की आवाज से कल गूंजेगा तहसील स्याना, भारतीय किसान संघ सौंपेगा एसडीएम को ज्ञापन

स्याना (बुलंदशहर)

 बुलंदशहर जनपद के स्याना तहसील में कल भारतीय किसान संघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपने की तैयारी की गई है। ऐसे कौन-कौन से मांग हैं,जिसे लेकर भारतीय किसान संघ एसडीएम को ज्ञापन सौंपेगा? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर कल दिनांक 19 मई 2026, दिन मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे तहसील स्याना में ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के कार्यकर्ता उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता एवं किसान बंधु समय पर उपस्थित रहेंगे। ज्ञापन के माध्यम से आवारा गोवंश, खाद-बीज की उपलब्धता, सिंचाई, बिजली, रास्तों एवं अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। भारतीय किसान संघ ने क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसान भाइयों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.