अनूपशहर विधायक ने कैंप कार्यालय पर सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश  

अनूपशहर (बुलंदशहर)

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर विधायक ने कैंप कार्यालय पर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को उन सदस्यों से अवगत कराते हुए, त्वरित निस्तारण के लिए सूचित किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सोमवार को बुलंदशहर के कैंप कार्यालय पर अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं।

इस दौरान विधायक ने बिजली, पानी, सड़क, राशन, पेंशन व अन्य विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत होकर उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक संजय शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा ही उनकी पहली प्राथमिकता है और हर समस्या का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

अंत में उन्होंने कहा कि हर समस्या का होगा समाधान, यही है अपना संकल्प है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.