बुलंदशहर में ड्रिंक एंड ड्राइव व ध्वनि प्रदूषण पर बुलंदशहर पुलिस सख्त, 2 दिन में 137 वाहन चालकों पर कसा शिकंजा

बुलंदशहर 

जनपद बुलंदशहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस ने जमकर कहर बरपाया है। 2 दिन में 137 वाहन चालकों पर शिकंजा कस कर कड़े निर्देश दिए है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले में बढ़ते सड़क हादसों और ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए बुलंदशहर पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। जिला कप्तान दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर खुर्जा क्षेत्र में 2 दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 137 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया।

दरअसल, आजकल कुछ वाहन चालक शराब पीकर तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते हैं, जिससे वाहन बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो जाता है और कई बार किसी की जान तक चली जाती है। वहीं कई चालक अपने वाहनों में तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न लगवा लेते हैं, जिसकी अचानक आवाज से राहगीर हक्का-बक्का रह जाते हैं और संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना की संभावना बन जाती है। इन्हीं मामलों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाती है।

सीओ पूर्णिमा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान 40 वाहन चालकों को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया, जिनके तुरंत चालान काटे गए। वहीं 97 वाहन ऐसे मिले जिनमें तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न लगे हुए थे, उनके भी चालान किए गए। इस प्रकार 2 दिवसीय ड्रिंक एंड ड्राइव और ध्वनि प्रदूषण अभियान में कुल 137 चालान काटे गए।

पुलिस ने सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा अधिनियम का पालन करने की सख्त नसीहत दी और कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। पुलिस का मकसद लोगों को जागरूक करना और सड़क हादसों को रोकना है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.