लखीमपुर खीरी : लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में निघासन तहसील के वकीलों का सामूहिक अवकाश, इस रिपोर्ट में पढ़ें क्या है अधिवक्ताओं की मुख्य मांगे? 

निघासन (लखीमपुर खीरी)

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन तहसील में अधिवक्ताओं ने लखनऊ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज की घटना के विरोध में तहसील अधिवक्ता संघ निघासन-खीरी ने सोमवार को सामूहिक अवकाश का निर्णय लिया है। अधिवक्ताओं को संरक्षण प्रदान करने के लिए विभिन्न मांगों को सामने रख कर अधिवक्ताओं ने विरोध जताया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

लखनऊ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज की घटना के विरोध में तहसील अधिवक्ता संघ निघासन-खीरी ने सोमवार 18 मई 2026 को सामूहिक अवकाश का निर्णय लिया है।

तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रकेश मिश्र व महामंत्री मो. लतीफ खाँ के हस्ताक्षर से जारी ज्ञापन में कहा गया है कि लखनऊ में पुलिस प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार कर बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया गया, जिससे कई अधिवक्ता घायल हो गए। संघ ने इस घटना की घोर निंदा की है।

ज्ञापन की प्रमुख मांगें

दोषी पुलिस कर्मियों एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। घायल अधिवक्ताओं का समुचित इलाज कराया जाए व उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। अधिवक्ताओं के हित में ‘अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट’ तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।

ज्ञापन की प्रति उपजिलाधिकारी निघासन के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को भेजी गई है। संघ ने मांग की है कि प्रकरण पर गंभीरता से संज्ञान लेकर अधिवक्ताओं की मांगें यथाशीघ्र पूरी की जाएं।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.