बुलंदशहर: ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

बुलंदशहर

बुलंदशहर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक और जिला प्रशासन के बीच मंगलवार को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे से संबंधित किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक जिलाधिकारी कार्यालय के मीटिंग हॉल में आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक और जिला प्रशासन के बीच मंगलवार को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे से संबंधित किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक जिलाधिकारी कार्यालय के मीटिंग हॉल में आयोजित की गई।

प्रमुख अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

शिकारपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति और जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रशासन के कई बड़े अधिकारी शामिल हुए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह और अपर जिलाधिकारी प्रमोद पांडे मौजूद रहे।

किसानों ने रखी अपनी मांगें

भाकियू अराजनैतिक के जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू ने बताया कि बैठक में तहसील शिकारपुर के गांव याकूबपुर, बिलोठ, धातुरी, घुघरावली और बनवारीपुर के किसान शामिल हुए। किसानों की ओर से राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने प्रमुखता से निम्नलिखित मांगें रखीं:

रास्ते की सुविधा: बुलंदशहर-शिकारपुर और बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर एक्सप्रेस-वे से उतरने व चढ़ने के लिए रास्ता दिया जाए।

अंडरपास का निर्माण: ग्रामीणों की सुविधा के लिए पर्याप्त अंडरपास बनाए जाएं।

सर्किल रेट में वृद्धि: भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के लिए सर्किल रेट की बढ़ोत्तरी की जानकारी जल्द सार्वजनिक की जाए।

प्रशासन का सकारात्मक रुख

जिलाधिकारी ने सरकार की नीतियों का हवाला देते हुए किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर विस्तारपूर्वक विचार किया जा रहा है ताकि किसानों को इस परियोजना से अधिकतम लाभ मिल सके। विधायक अनिल शर्मा ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किसानों से सकारात्मक विचारधारा के साथ विकास कार्यों में सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर किसानों ने “जय जवान-जय किसान” और यूनियन के समर्थन में नारे लगाकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। बैठक में चौधरी दिगंबर सिंह, हरिनाम वर्मा और धर्मेंद्र मलिक सहित कई प्रमुख पदाधिकारी भी चर्चा का केंद्र रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.