शिकारपुर: पुलिस ने बाजारों में निकाला फ्लैग मार्च, संदिग्धों और वाहनों की हुई सघन चेकिंग

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। कोतवाली पुलिस ने भारी फोर्स के साथ नगर के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला, जिससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।

प्रमुख बाजारों में पुलिस की गश्त

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल बड़ा बाजार, छोटा बाजार, पैठ बाजार, इमली बाजार और जहांगीराबाद चुंगी जैसे व्यस्ततम इलाकों में पहुँचा। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर वीरेन्द्र कुमार और एसएसआई रुद्रप्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त कर व्यापारियों और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा किया।

अपराधियों को सीधी चेतावनी

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने मुख्य मार्गों पर संदिग्ध रूप से घूम रहे युवकों को रोककर पूछताछ की और वाहनों की सघन चेकिंग की। कोतवाली निरीक्षक ने दो-टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सुरक्षा का भरोसा

पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.