लखीमपुर: चित्रगुप्त चौराहा पर ई-रिक्शा ने बाइक को मारी टक्कर, महिला घायल

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के शहर के व्यस्ततम चित्रगुप्त चौराहा पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के शहर के व्यस्ततम चित्रगुप्त चौराहा पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक पर पीछे बैठी एक महिला सड़क पर गिरकर चोटिल हो गई, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

दवाई दिलाने जा रहे थे अस्पताल

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के पतरासी के पास स्थित डोढा पुरवा निवासी राजेंद्र अपनी भाभी को दवा दिलाने के लिए लखीमपुर अस्पताल जा रहे थे। सुबह करीब 10:40 बजे जब वे चित्रगुप्त चौराहा पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने की मदद

टक्कर लगते ही राजेंद्र और उनकी भाभी बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। हादसे को देख आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और घायलों को संभाला। महिला को चोटें आने के कारण उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने ई-रिक्शा चालक को कड़ी चेतावनी और डांट-फटकार लगाकर छोड़ दिया। इस हादसे के कारण कुछ देर के लिए चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

 

Voice Of News 24