सिद्धार्थनगर: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 65 लीटर अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘विशेष प्रवर्तन अभियान’ के तहत सिद्धार्थनगर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी कर भारी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘विशेष प्रवर्तन अभियान’ के तहत सिद्धार्थनगर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी कर भारी सफलता हासिल की है। विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई में 65 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया।

इन क्षेत्रों में हुई छापेमारी

जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षकों की टीम ने जनपद के ओदनवाताल, मंझरिया, बंधवाताल, झुंगहवा एवं मिश्रौलिया जैसे संदिग्ध क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मौके से लगभग 250 किलोग्राम महुआ लहन बरामद किया, जिसे तत्काल प्रभाव से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

मुकदमे दर्ज, विभाग की चेतावनी

कार्रवाई के दौरान अवैध शराब को कब्जे में लेते हुए आबकारी अधिनियम के तहत 03 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इस टीम में मुख्य रूप से आबकारी निरीक्षक अमरेंद्र सिंह, संजय पाण्डेय और रितिक वर्मा शामिल रहे। जिला आबकारी प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा