बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद भारत की आगामी जनगणना 2027 को लेकर जनपद बुलंदशहर में गुरुवार से स्व-गणना अभियान की शुरुआत हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद भारत की आगामी जनगणना 2027 को लेकर जनपद बुलंदशहर में गुरुवार से स्व-गणना अभियान की शुरुआत हो गई है। अभियान के पहले दिन जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने डिजिटल माध्यम का उपयोग करते हुए स्वयं की स्व-गणना की और अपनी ‘सेल्फ इन्युमेरेशन आईडी’ (SID) जनरेट कर जनपदवासियों के लिए इस मुहिम का शुभारंभ किया।
07 मई से 21 मई तक सुनहरा अवसर
जिलाधिकारी ने बताया कि नागरिक अब बिना किसी प्रगणक (Enumerator) की प्रतीक्षा किए, घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी और अपने परिजनों की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
समय सीमा: स्व-गणना की यह सुविधा 07 मई से 21 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
आधिकारिक पोर्टल: नागरिक se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी भर सकते हैं।
SID संख्या से होगा आसान सत्यापन
स्व-गणना की प्रक्रिया बेहद सरल और सुरक्षित है। पोर्टल पर जानकारी भरने के बाद नागरिकों को एक Self Enumeration ID (SID) प्राप्त होगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि
यह आईडी संख्या भविष्य के लिए संभाल कर रखनी होगी।
जब प्रगणक फील्ड वर्क के दौरान आपके घर आएंगे, तो आपको केवल यह आईडी संख्या दिखानी होगी।
इसी संख्या के माध्यम से आपकी जानकारी का डिजिटल सत्यापन (Verification) कर लिया जाएगा, जिससे समय की भारी बचत होगी।
नागरिकों से सहभागिता की अपील
अभियान की शुरुआत करते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के सभी प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय कार्य में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि स्व-गणना न केवल एक आधुनिक और पारदर्शी तरीका है, बल्कि यह जनगणना की शुद्धता को भी सुनिश्चित करता है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे अपने परिवार के बुजुर्गों और कम पढ़े-लिखे पड़ोसियों की ऑनलाइन जानकारी भरने में मदद करें।
सिद्धार्थनगर: SSP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस; निरीक्षक और थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल, pic.twitter.com/1DfiDnHuUN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 7, 2026






















