कोल्हुई
महराजगंज जनपद में उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकता के अनुरूपआज शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकता के अनुरूपआज शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी महाराजगंज और पुलिस अधीक्षक महाराजगंज ने संयुक्त रूप से थाना कोल्हुई में पहुँचकर जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।
राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम करेगी निस्तारण
समाधान दिवस के दौरान प्राप्त अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद और आपसी पैमाइश से संबंधित रहीं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जमीन से जुड़े मामलों में केवल कागजी कार्यवाही पर्याप्त नहीं है। उन्होंने निर्देशित किया कि राजस्व विभाग के लेखपाल, कानूनगो और पुलिस विभाग की टीम आपसी तालमेल बिठाकर मौके पर जाए। शिकायतों को अनावश्यक लंबित न रखा जाए। मौके पर ही दूध का दूध और पानी का पानी कर समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।
गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि थाने पर आने वाले हर पीड़ित की बात गंभीरता से सुनी जाए। निस्तारण की गुणवत्ता ऐसी होनी चाहिए कि पीड़ित को बार-बार उच्चाधिकारियों के पास चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने चेतावनी दी कि निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने स्वयं कई फरियादियों से बातचीत की और उनके प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर कार्यवाही करने के आदेश दिए। इस दौरान तहसील स्तर के राजस्व अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
बुलंदशहर: खानपुर PNB में कैश की भारी किल्लत, 45 दिनों से ग्रामीण और किसान बेहालhttps://t.co/Apwp3LrpPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 8, 2026





















