बुलंदशहर: स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें हटेंगी; जिलाधिकारी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए स्कूलों में सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए 8 सूत्रीय दिशा-निर्देश जारी किए।

सुरक्षा पर बड़ा फैसला: हटेंगी हाईटेंशन लाइनें

छात्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन बिजली की लाइनें गुजर रही हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल वहां से हटवाया जाए, ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।

ऑपरेशन कायाकल्प और बुनियादी ढांचा

विद्यालयों के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं को लेकर डीएम ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सभी विद्यालयों में दिव्यांग सुलभ शौचालयों का शत-प्रतिशत निर्माण सुनिश्चित किया जाए। जिन स्कूलों में अभी तक बाउंड्रीवाल नहीं है वहां तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

निजी स्कूलों में दाखिला: निःशुल्क बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम की धारा 12(1)(C) के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के 90 प्रतिशत प्रवेश कराने का लक्ष्य दिया गया।

स्कूल चलो अभियान ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद ‘स्कूल चलो अभियान’ का दोबारा प्रभावी ढंग से आयोजन करने के निर्देश दिए गए।

पुस्तकें: समय से सभी छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत पाठ्य-पुस्तकों का वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

निरीक्षण और जवाबदेही

जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों का निरंतर निरीक्षण करें।कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का महीने में कम से कम 2 बार अनिवार्य रूप से निरीक्षण किया जाए।

बैठक में परिवहन संबंधी डाटा को पोर्टल पर समय से फीड करने के भी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , समस्त खंड शिक्षा अधिकारी और पटल सहायक उपस्थित रहे। अंत में बीएसए ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक का समापन किया।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा