बिरौली: मौहरसा सेक्टर में भाजपा की बूथ सत्यापन बैठक संपन्न,’बूथ जीता तो चुनाव जीता’ का दिया मंत्र

मौहरसा/बिरौली

बुलंदशहर जनपद में भारतीय जनता पार्टी बिरौली मंडल के सेक्टर मौहरसा में आज शनिवार को बूथ सत्यापन बैठक का सफल आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में भारतीय जनता पार्टी बिरौली मंडल के सेक्टर मौहरसा में आज शनिवार को बूथ सत्यापन बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति की समीक्षा करना और आगामी कार्ययोजनाओं के माध्यम से पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करना रहा।

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने परखी बूथों की स्थिति

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष अखिल कुमार शामिल हुए। उनके साथ मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह खालोर, मंडल महामंत्री एकान्त गिरी गोस्वामी और मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार आहार ने भी संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार रखे।

इन बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा

सेक्टर संयोजक नरेंद्र गिरी के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में कई सांगठनिक पहलुओं पर चर्चा की गई।सभी बूथों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया।मतदाता सूची के अनुसार पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति और उनकी सक्रियता की समीक्षा हुई। बूथ कमेटियों के गठन और विस्तार को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल कुमार ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि “बूथ जीता तो चुनाव जीता।” उन्होंने अपील की कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाएं। वहीं, मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह खालोर ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही पार्टी की असली रीढ़ है, इसलिए सभी बूथ अध्यक्ष नियमित रूप से जनता के बीच प्रवास करें।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

बैठक का कुशल संचालन मंडल महामंत्री एकान्त गिरी गोस्वामी ने किया। इस दौरान बूथ अध्यक्ष सुरेश शर्मा, चरण सिंह, अशोक प्रधान, धर्मपाल शर्मा, गौरव लोधी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News 24