बुलंदशहर : कोर्ट के आदेश पर 1200 लीटर अवैध शराब नष्ट, ₹5.50 लाख आंकी गई कीमत  

खुर्जा देहात (बुलंदशहर)

जनपद बुलंदशहर में कोर्ट के आदेश पर प्रशासन का जबरदस्त एक्शन,1200 लीटर अवैध शराब नष्ट कर दिया गया,जिसकी कीमत करीब ₹5.50 लाख आंकी गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के खुर्जा देहात पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1200 लीटर अवैध शराब नष्ट कर दी। यह शराब आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 227 मुकदमों से संबंधित थी।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक, नष्ट की गई अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब 5.50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने थाना परिसर के पास जेसीबी की मदद से गहरा गड्ढा खोदकर नियम के अनुसार शराब को नष्ट किया। इसके बाद गड्ढे को मिट्टी से भर दिया गया।

पूरी प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता के लिए क्षेत्राधिकारी खुर्जा शोभित कुमार, थाना प्रभारी खुर्जा देहात मनोज कुमार, अभियोजन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस विभाग के अनुसार यह अभियान न्यायालय द्वारा निर्णय सुनाए जा चुके मुकदमों की केस प्रॉपर्टी के निस्तारण के लिए चलाया गया। इस कार्रवाई से मालखाने में लंबे समय से जमा स्टॉक का बोझ भी कम हुआ है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा