अनूपशहर में समाज सेवा समिति का सराहनीय क़दम,100 कन्यादान महासंकल्प का उठाया बीड़ा, पहली कड़ी में मिली सफलता 

अनूपशहर (बुलंदशहर)

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर समाज सेवा समिति के 100 कन्यादान महासंकल्प की पहली कड़ी पूरी। पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर की समाज सेवा समिति द्वारा समाज की बेटियों की मदद के लिए लिए गए 100 कन्यादान के महासंकल्प की पहली कड़ी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है।

इस महाभियान के तहत पहला कन्यादान मानक चौक स्थित प्रसिद्ध राम मंदिर के पुजारी बबलू पंडित की सुपुत्री दीक्षा के शुभ विवाह में संपन्न हुआ।

समिति के सदस्यों ने इसे बेहद सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि इस पुनीत कार्य का शुभारंभ ब्राह्मण देवता के घर से होना राधा रानी की विशेष अनुकंपा और अत्यंत शुभ संकेत है।

सोशल मीडिया पर सराहना, लोगों ने जताया आभार 

समिति की इस अनूठी और निःस्वार्थ पहल की पूरे अनूपशहर क्षेत्र के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी जमकर सराहना हो रही है। विवाह समारोह के दौरान समिति के तमाम पदाधिकारियों ने नवदंपति को उपहार भेंट किए और उनके सुखी दांपत्य जीवन के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पवित्र कौशिक, राशिद गाजी, चंचल सभासद, पंकज वार्ष्णेय, पराग गर्ग, सोनू कौशिक आदि लोग मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24