बलिया: जनगणना 2027 की तैयारी तेज; डीएम ने अधिकारियों को दिए ‘स्व-गणना’ के निर्देश, हर विभाग को सौंपी जिम्मेदारी

बलिया

बलिया जनपद में आगामी जनगणना 2027 को त्रुटिरहित और सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय मोड में आ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में आगामी जनगणना 2027 को त्रुटिरहित और सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय मोड में आ गया है। बुधवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में जनगणना की रूपरेखा तैयार की गई और विभिन्न विभागों को लक्ष्य निर्धारित किए गए।

स्व-गणना पर विशेष जोर

जिलाधिकारी ने बैठक में स्पष्ट किया कि जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत प्रशासन के भीतर से ही होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सबसे पहले अपनी स्व-गणना करें।इसके उपरांत अपने अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों की गणना सुनिश्चित कराएं।बीएसए और डीआईओएस को निर्देश दिया गया कि वे जनपद के सभी शिक्षकों की स्व-गणना पूर्ण कराएं।बैठक में जिलाधिकारी ने समाज के हर वर्ग तक पहुँचने के लिए अलग-अलग विभागों को जवाबदेही सौंपी
सीएमओ को निर्देशित किया गया कि वे एएनएम आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की गणना कराएं।डीपीआरओ और बीडीओ प्रत्येक ग्राम पंचायत में बैठकें कर ग्राम प्रधानों के सहयोग से अधिक से अधिक ग्रामीणों को इस अभियान से जोड़ेंगे।

कृषि एवं कल्याण जिला कृषि अधिकारी किसान यूनियनों के माध्यम से किसानों को, जबकि समाज कल्याण और प्रोबेशन अधिकारी पेंशन लाभार्थियों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करेंगे।

जनजागरूकता के लिए विशेष अभियान

डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें आम नागरिक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से भी आसानी से भागीदारी कर सकते हैं। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए।

स्कूलों की प्रार्थना सभाओं में बच्चों को जानकारी दी जाएगी।

ई-रिक्शा, सोशल मीडिया और सफाई कर्मियों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी।

गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंपों और कोटेदारों को भी इस अभियान को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार सहित जिले के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। प्रशासन का लक्ष्य है कि डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग कर जनगणना 2027 को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.