सिद्धार्थनगर:तराई के विकास को लगेंगे पंख: सांसद जगदंबिका पाल की बड़ी पहल, क्षेत्र को मिलीं नई रेल सेवाओं की सौगात

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने सिद्धार्थनगर समेत पूरे तराई क्षेत्र के लिए रेल सुविधाओं का पिटारा खोल दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने सिद्धार्थनगर समेत पूरे तराई क्षेत्र के लिए रेल सुविधाओं का पिटारा खोल दिया है। बुधवार को अपने आवास कार्यालय पर आयोजित एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद ने नई रेल सेवाओं और लंबित परियोजनाओं की प्रगति साझा कर क्षेत्र में विकास की नई उम्मीदें जगा दी हैं।

अमृत भारत और नई यात्री ट्रेन को हरी झंडी

सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा भेजे गए आधिकारिक पत्रों का हवाला देते हुए बताया कि उनके निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप

अमृत भारत रेल सेवा: दिल्ली से गोरखपुर होते हुए सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और गोंडा मार्ग पर नई ‘अमृत भारत’ रेल सेवा के संचालन को मंजूरी मिल गई है।

लखनऊ के लिए नई ट्रेन: गोरखपुर (नकहा जंगल) से बढ़नी होते हुए लखनऊ तक नई यात्री रेल सेवा के संचालन को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

बहराइच-खलीलाबाद रेल लाइन परियोजना में तेजी

सांसद ने क्षेत्र की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित बहराइच-श्रावस्ती-बलरामपुर-खलीलाबाद नई रेल लाइन परियोजना पर अपडेट देते हुए कहा कि इस पर काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग आधी भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है और वन विभाग से जुड़ी क्लीयरेंस की प्रक्रिया भी अब अंतिम चरण में है। यह परियोजना भविष्य में तराई क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक तस्वीर बदलने वाली साबित होगी।

अन्य ट्रेनों के विस्तार और फेरों पर मंथन

सांसद पाल ने पत्रकारों को बताया कि जनता की सुविधा के लिए कुछ अन्य मांगों पर भी रेलवे बोर्ड विचार कर रहा है।

चौरी-चौरा एक्सप्रेस: कानपुर से गोरखपुर चलने वाली इस ट्रेन को बढ़नी तक विस्तारित करने की प्रक्रिया जारी है।

हमसफर एक्सप्रेस: गोरखपुर से आनंद विहार चलने वाली हमसफर रेल सेवा को प्रतिदिन चलाने की मांग पर सकारात्मक कार्यवाही हो रही है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

सांसद ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र की जनता की हर मांग को केंद्र सरकार तक मजबूती से पहुँचाया जा रहा है। इस पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, फतेह बहादुर सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नई ट्रेनों की मंजूरी की खबर से कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में खुशी का माहौल है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.