बांसी: खाकी का मानवीय चेहरा! आधी रात को गहरे नाले में गिरी गाय का पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू

बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस केवल अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ही नहीं, बल्कि सेवा और मानवता के लिए भी तत्पर रहती है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को कोतवाली बांसी पुलिस ने पेश किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस केवल अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ही नहीं, बल्कि सेवा और मानवता के लिए भी तत्पर रहती है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को कोतवाली बांसी पुलिस ने पेश किया। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए नाले में फंसी एक बेजुबान गाय की जान बचाई।

गश्त के दौरान देवदूत बनकर पहुँची पुलिस

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में जनसेवा और सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक अपने हमराही बल के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त पर थे। रात करीब 12:50 बजे जब पुलिस टीम रानीगंज चौराहे से इटवा मार्ग पर पहुँची, तो उनकी नजर सड़क किनारे पटरी पर बने एक गहरे नाले पर पड़ी। नाले के भीतर एक गाय गिरी हुई थी और बाहर निकलने के लिए छटपटा रही थी।

कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया बाहर

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ने बिना देर किए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हेड कांस्टेबल योगेंद्र यादव, कांस्टेबल अशोक यादव और रिक्रूट कांस्टेबल शरद सिंह ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से भारी मशक्कत शुरू की। काफी प्रयासों के बाद गाय को सुरक्षित और सकुशल नाले से बाहर निकाल लिया गया।

क्षेत्र में हो रही सराहना

समय रहते पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से बेजुबान पशु की जान बचाई जा सकी। पुलिस के इस जीव-दया भाव और मानवीय कार्य की राहगीरों और स्थानीय जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस के इस स्वरूप ने समाज में विश्वास और सम्मान को और अधिक बढ़ाया है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.