बुलंदशहर: जनता पार्टी इंडिया ने फूंका मिशन 2027 का बिगुल,राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंधु ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद स्थित जनता पार्टी इंडिया के राष्ट्रीय कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद स्थित जनता पार्टी इंडिया के राष्ट्रीय कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपनी रणनीतियों को साझा किया और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिंधु रहे, जबकि संचालन राष्ट्रीय महासचिव यूनुस खान ने किया।

बूथ मजबूती पर जोर मिशन 2027 का लक्ष्य

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र सिंधु ने आगामी चुनौतियों और लक्ष्यों को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा 2027 का चुनाव हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें अभी से अपनी पूरी ताकत झोंकनी होगी। सभी कार्यकर्ता मिलकर अपने-अपने बूथ को मजबूत करें, क्योंकि जब बूथ मजबूत होगा, तभी हम अधिक से अधिक विधायक जिताकर विधानसभा भेज सकेंगे।

पार्टी की नीतियों का हो व्यापक प्रचार

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश अवस्थी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया। वरिष्ठ नेता दलवीर सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और एकजुट होकर संगठन को विस्तार देने की बात कही।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

बैठक में भारी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेशचंद्र कठहरिया,गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष अरविंद ,वरिष्ठ नेता विनीत तोमर और आनंद शर्मा,फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष शिवकुमारसैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुई इस बैठक ने साफ कर दिया है कि जनता पार्टी इंडिया आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.