सिद्धार्थनगर: मानवता शर्मसार! पेड़ से बांधकर दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दबंगई की सारी हदें पार करते हुए दो युवकों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

तालिबानी सजा का वीडियो वायरल

मामला त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सारोथर कठौतिया गांव का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवकों को एक पेड़ से रस्सी के सहारे बांधा गया है और कुछ लोग उन्हें लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीट रहे हैं। युवक रहम की भीख मांग रहे हैं, लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा। मौके पर मौजूद कुछ लोग इस पूरी घटना का मूकदर्शक बनकर वीडियो बनाते रहे।

पुलिस जांच में जुटी

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सिद्धार्थनगर पुलिस हरकत में आ गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवकों की पिटाई किस वजह से की गई।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.