बुलंदशहर: अनूपशहर अलीगढ़ हाईवे बना तालाब रजबहा का पानी सड़क पर आने से राहगीर बेहाल, दुकानदारों का व्यापार ठप

दानपुर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम वीरपुर के पास अनूपशहर–अलीगढ़ हाईवे पर इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम वीरपुर के पास अनूपशहर–अलीगढ़ हाईवे पर इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पास से गुजरने वाले रजबहा का पानी हाईवे पर आने के कारण सड़क पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे यह मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है।

हादसों को दावत दे रहा जलभराव

ग्रामीणों का कहना है कि वीरपुर गांव के बीच से गुजरने वाले रजबहा का पानी लगातार ओवरफ्लो होकर हाईवे पर जमा हो रहा है। सड़क पर पानी और कीचड़ होने की वजह से दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। भारी वाहनों के गुजरने के दौरान पानी के छींटे राहगीरों और किनारे स्थित दुकानों में जा रहे हैं, जिससे लोगों में रोष है।

व्यापार पर पड़ी दोहरी मार

हाइवे किनारे स्थित दुकानदारों के लिए यह जलभराव मुसीबत का सबब बन गया है। दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर पानी भरने और कीचड़ जमा होने के कारण ग्राहकों ने दुकानों पर आना बंद कर दिया है। बाजार क्षेत्र में जलभराव की वजह से व्यापार पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

समस्या से आक्रोशित मोहित वर्मा, साहब सिंह वर्मा, बलवंत सिंह, रणजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, सुभाष सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है। ग्रामीणों की मांग है कि रजबहा के पानी की निकासी का स्थायी समाधान किया जाए।हाइवे पर जमा पानी को जल्द से जल्द हटाकर रास्ते को सुगम बनाया जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग ने समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में यह समस्या विकराल रूप ले लेगी

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.