तुलसीपुर: भारी वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा,एसडीएम, सीओ और एआरटीओ ने सड़क पर उतरकर की सघन चेकिंग, ओवरलोडिंग पर हुई कार्रवाई

तुलसीपुर

बलरामपुर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आज बुधवार सुबह तुलसीपुर क्षेत्र में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आज बुधवार सुबह तुलसीपुर क्षेत्र में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। उपजिलाधिकारी तुलसीपुर, क्षेत्राधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार और एआरटीओ बलरामपुर की संयुक्त टीम ने थाना तुलसीपुर क्षेत्र के अंतर्गत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस औचक कार्रवाई से वाहन स्वामियों और चालकों में हड़कंप मच गया।

ट्रक, डंपर और ट्रालों की गहन जांच

अभियान के दौरान टीम ने विशेष रूप से ट्रक, डंपर और ट्राला जैसे भारी वाहनों को रोककर उनकी सघन तलाशी ली। अधिकारियों ने मौके पर ही वाहनों के प्रपत्र (Documents), फिटनेस सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस और परमिट की जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले, बिना फिटनेस के दौड़ रहे और यातायात मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मौके पर ही वैधानिक कार्यवाही की गई।

ओवरलोडिंग और डग्गामारी पर प्रहार

चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने ओवरलोडिंग को लेकर सख्त चेतावनी दी। एआरटीओ बलरामपुर ने बताया कि सड़क हादसों का एक बड़ा कारण क्षमता से अधिक माल लादना और तेज रफ्तार है। नियमों के विरुद्ध संचालित पाए गए कई वाहनों का चालान किया गया और कुछ को सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।

सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

केवल कार्यवाही ही नहीं, बल्कि अधिकारियों ने चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। क्षेत्राधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा आपकी सावधानी ही आपकी और दूसरों की जान बचा सकती है। तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना न केवल दंडनीय अपराध है, बल्कि यह परिवारों को तबाह कर देता है। यातायात नियमों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन के भीतर यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। जिले में इस तरह के अभियान निरंतर जारी रहेंगे ताकि सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सके।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.