सहारनपुर: पाइपलाइन खुदाई में टूटे सीवर कनेक्शन, दर्शन कॉलोनी में मंडराया हादसों का खतरा; सपा नेता इसरार चौधरी ने नगर आयुक्त को चेताया

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के महानगर के वार्ड 54 स्थित दर्शन कॉलोनी में जलकल विभाग द्वारा पाइपलाइन बिछाने के कार्य में बड़ी लापरवाही सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के महानगर के वार्ड 54 स्थित दर्शन कॉलोनी में जलकल विभाग द्वारा पाइपलाइन बिछाने के कार्य में बड़ी लापरवाही सामने आई है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इसरार चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

जेसीबी की खुदाई ने बढ़ाई मुसीबत

ज्ञापन में बताया गया कि दर्शन कॉलोनी में नई पाइपलाइन डालने के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही है। इस दौरान ठेकेदार ने लापरवाही बरतते हुए कॉलोनी के कई घरों के सीवर कनेक्शन तोड़ दिए। गंभीर बात यह है कि इन टूटे हुए कनेक्शनों को बिना ठीक किए ही ऊपर से मिट्टी डाल दी गई। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में जेई पंकज कुमार को जानकारी दी, तो उन्होंने जिम्मेदारी लेने से साफ इनकार कर दिया।

सपा नेता इसरार चौधरी ने नगर आयुक्त को चेतावनी देते हुए कहा कि सीवर कनेक्शन टूटे होने के कारण पानी का रिसाव जमीन के अंदर हो रहा है। इससे मिट्टी धंसने और घरों की नींव कमजोर होने का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने दिल्ली रोड स्थित विनोद विहार में पूर्व में हुई उस घटना का जिक्र किया, जहां सड़क धंसने से मकान गिर गए थे। उन्होंने कहा कि यदि दर्शन कॉलोनी में समय रहते मरम्मत न हुई, तो वहां भी बड़ा हादसा हो सकता है।

जांच और कार्रवाई के निर्देश

प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने तत्काल जलकल महाप्रबंधक को मामले की जांच करने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि टूटे हुए कनेक्शनों की मरम्मत कराकर सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूद

इस दौरान इसरार चौधरी के साथ कर्म सिंह, सुरैया खान, नौशाद अहमद, मोहसिन खान और अब्दुल सलाम खान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.