औरैया पुलिस का जबरदस्त एक्शन : अछल्दा व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

औरैया 

औरैया जनपद में अछल्दा व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग के वांछित 3 आरोपियों को किया गिरफतार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा व क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में बीते दिन थाना अछल्दा व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना अछल्दा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 80/2026 धारा 80/2026 धारा 103(1)/3(5)/238 बीएनएस के वांछित 03 हत्याकांड मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर 72 घण्टे के भीतर ही घटना का सफल अनावरण किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की निशादेही पर आलाकत्ल बरामद किया गया ।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक, 2 मार्च 2026 की रात्रि को थाना अछल्दा पुलिस को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किलो मीटर संख्या 275 पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी । प्राप्त सूचना पर थाना अछल्दा पुलिस व फोरेंसिक टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलित किए गए थे । मृतक की शिनाख्त रणवीर सिंह यादव पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र करीब 48 वर्ष निवासी मढ़ा प्रीतम थाना अछल्दा जनपद औरैया के रूप में हुई थी । थाना अछल्दा पुलिस टीम द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था । प्रकरण में वादी सतेन्द्र उर्फ अंकित (मृतक के बडे बेटे) की तहरीर के आधार पर थाना अछल्दा पर अभियोग मु0अ0सं0 80/2026 धारा 103(1)/3(5)/238 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। जिसके क्रम में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर 03 नफर वाँछित अभियुक्तों को बीते दिन बुन्देलखण्ड एक्स प्रेस वे के तुर्कपुर अन्डर पास से देर शाम गिरफ्तार किया गया है।

उक्त आरोपियों को हिरासत में ले कर पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.