बागपत : शामली में आयोजित हुआ तीरंदाजी निशानेबाजी प्रतियोगिता, शिव गुरुकुल स्वाध्याय केंद्र के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, गोल्ड और सिल्वर मेडल से हुए सम्मानित, जबरदस्त तरीके से हुआ स्वागत

बडो़त (बागपत)

जनपद बागपत के बडो़त नगर के छपरौली रोड श्री शिव गुरुकुल स्वाध्याय केंद्र पर फुलों मालाओं से लादकर विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बागपत के बडो़त नगर के छपरौली रोड स्थित श्री शिव गुरुकुल स्वाध्याय केंद्र पर फुलों की मालाओं से लादकर विद्यार्थियों का स्वागत किया गया।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, गुरुकुल के विद्यार्थी प्रथम अमर शहीद सोमवीर सिंह शामली में 2026 तीरंदाजी निशानेबाजी प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें श्री शिव गुरुकुल स्वाध्याय केंद्र के विद्यार्थी शिवा शर्मा एवं प्रिंस शर्मा को शामली में गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। यह दोनों विद्यार्थी प्रथम निशाने बाजी की जीत का परचम लहराकर बड़ोत नगर में पहुंचे हैं। इसी के साथ ही अनंत पंडित को सिल्वर मेडल दूसरे स्थान पर मिला है। इन सभी विद्यार्थियों का श्री शिव गुरुकुल स्वाध्याय केंद्र के संस्थापक आचार्य संदीप गौतम शास्त्री के नेतृत्व में फूलों की मालाओं के साथ मिठाई खिलाकर गुरुकुल आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत सम्मान करने वालों में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री नितिन गोस्वामी, आचार्य कुंदन भारद्वाज आचार्य, विजय कौशिक एडवोकेट आचार्य अनुज दिक्षित, नर्मदेश्वर, महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी अचार्य उमेश कौशिक, पंकज शास्त्री, विनोद शास्त्री, मिंटू शास्त्री,विनोद पंडित, श्याम, वशिष्ठ शास्त्री रामहेर शर्मा सहित श्री शिव गुरुकुल स्वाध्याय केंद्र के सभी विद्यार्थियों ने फुलों की मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर संस्थापक आचार्य पंडित संदीप दत्त गौतम ने कहा कि गुरुकुल में विद्यार्थियों को सुबह यज्ञ हवन करने के बाद तीरंदाजी निशानेबाजी का खेल सभी विद्यार्थियों को सिखाया जाता है। यहां के विद्यार्थी एक दिन बड़े-बड़े कार्यक्रमों में में जाकर गुरुकुल का नाम रोशन करने का काम करेंगे, जिसका संकेत मिल रहा है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.