पीलीभीत जंक्शन पर पुलिसिया पहरा से यात्रियों को मिल रहा सुकून, निडर होकर स्टेशन पर रात गुजार रहें यात्री

पीलीभीत

पीलीभीत जंक्शन पर मुस्तैद दिखा पुलिस बल, रातभर यात्रियों की सुरक्षा में डटी रही टीम। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पीलीभीत जंक्शन स्टेशन पर चाक-चौबंद निगरानी, यात्री बोले- “हर जगह ऐसी ड्यूटी हो तो बदल जाए माहौल।” इस पहल से खुश यात्रियों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, पीलीभीत जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल, यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़ी निगरानी करता नजर आ रहा है। रात के समय भी पुलिस की टीम स्टेशन पर मुस्तैद दिखी और यात्रियों को सुरक्षित माहौल देने के लिए जागकर ड्यूटी करती रही।

यात्रियों ने की सराहना 

स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने पुलिस की कार्यशैली की जमकर तारीफ की। यात्रियों का कहना है कि अगर हर जगह पुलिस अपनी नौकरी इसी निष्ठा से समझे तो पूरे प्रदेश का माहौल ही बदल जाएगा। रातभर जागकर सुरक्षा देने वाली पीलीभीत पुलिस को देखकर यात्रियों ने योगी सरकार की खूब सराहना किया।

हर जगह हो ऐसी पुलिसिंग

स्थानीय लोगों ने अपील किया कि इसी तरीके से हर जगह के पुलिस अधिकारी अपनी ड्यूटी समझ कर काम करें, तो हर जगह की कानून-व्यवस्था की स्थिति संभल जाएगी। पीलीभीत जंक्शन का यह मॉडल पूरे प्रदेश की पुलिस के लिए मिसाल बन सकता है।

चप्पे-चप्पे पर निगरानी

रात के समय प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर और स्टेशन के बाहर पुलिस की गश्त लगातार जारी रही। संदिग्ध लोगों से पूछताछ और सामान की चेकिंग भी की गई, जिससे यात्री खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे थे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.