सिद्धार्थनगर: पूर्व विधायक विजय पासवान के नेतृत्व में सपा का प्रतिनिधिमंडल SP से मिला; हत्या और धोखाधड़ी के मामलों में कार्रवाई की मांग

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर से मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर से मिला। पूर्व विधायक विजय पासवान और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जमील सिद्दीकी की अगुवाई में नेताओं ने विभिन्न मामलों को लेकर शिकायती पत्र सौंपा और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

हत्याकांड और फर्जी मुकदमों का उठाया मुद्दा

प्रतिनिधिमंडल ने लोटन क्षेत्र में संदीप यादव की निर्मम हत्या और मोहना थाना क्षेत्र के जिग्निहवा में सगीर की हत्या के मामले में पुलिसिया कार्रवाई पर असंतोष जताया। नेताओं ने कहा कि लोटन में यादव परिवार के साथ हुई घटना के बाद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों और परिजनों पर पुलिस ने फर्जी मुकदमे दर्ज किए हैं।

प्रमुख मांग: धरने में शामिल 3 नौजवानों और 13 पुरुष-महिलाओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए।

महिला नेता के पिता से 42 लाख की धोखाधड़ी

सपा की महिला नेता और यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शुभांगी द्विवेदी के पिता रमेश द्विवेदी के साथ हुई धोखाधड़ी का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया। आरोप है कि जनपद के भू-माफियाओं ने जमीन के नाम पर उनसे 42 लाख रुपये हड़प लिए और अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को साक्ष्य उपलब्ध कराते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई है।

दोषियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम

पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने पीड़ितों को न्याय नहीं दिया और दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया, तो समाजवादी पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। एसपी ने साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

मुलाकात के दौरान यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शुभांगी द्विवेदी, राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान, जय प्रकाश यादव, आमिर शेख, रवि पासवान, मोहन यादव, शिव कुमार गौतम, चंदाहास यादव, अल्ताफ रहमान, सद्दाम खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.