अनूपशहर
बुलंदशहर जनपद में पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता की गूंज अनूपशहर में भी सुनाई दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता की गूंज अनूपशहर में भी सुनाई दी। रविवार को पुरानी अनाज मंडी में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य तरीके से जीत का जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
तुष्टिकरण हारा और विकास जीता अभय गर्ग
वरिष्ठ भाजपा नेता अभय गर्ग के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा। इस दौरान अभय गर्ग ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और राष्ट्रवादी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा:
बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण और तानाशाही की राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है। यह जीत हर उस कार्यकर्ता की है जिसने प्रतिकूल परिस्थितियों में संघर्ष किया।
झालमुड़ी और मिठाई का अनूठा संगम
जश्न के दौरान बंगाल की संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने न केवल मिठाई बांटी, बल्कि प्रतीकात्मक रूप से झालमुड़ी खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। भाजपा जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से पूरा अनाज मंडी क्षेत्र और आसपास का बाजार गूंज उठा।
2027 के लिए लिया संकल्प
कार्यक्रम के अंत में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि जिस प्रकार अन्य राज्यों में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है, उसी प्रकार 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ पुनः सरकार बनाएगी।
इस विजयोत्सव में मंडी समिति अध्यक्ष विनीत बंसल, पूर्व नगर अध्यक्ष सीपी सिंह खटीक, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुषार गुप्ता, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल सूर्यवंशी, वैश्य समाज मोर्चा अध्यक्ष निधि वार्ष्णेय, मनोज नेता जी, दिलीप शर्मा, अमन गर्ग, भूपेंद्र सिंह लोधी, प्रदीप चौधरी, डॉ. ओमपाल सिंह, ओमप्रकाश दिवाकर, संजय शर्मा, अफजल गाजी, चंचल शर्मा, संदीप वाल्मीकि और अन्य गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अम्बेडकरनगर नरसंहार का खौफनाक सच: कातिल आमिर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, मां बेगुनाह थी, संपत्ति और सनक के लिए बुझा दिए 5 चिरागhttps://t.co/2OwgC7WO3F
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 4, 2026






















